{"_id":"6679d42616876f14e7042164","slug":"decision-of-social-boycott-of-surajpal-ammu-in-panchayat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-33496-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंचायत में सूरजपाल अम्मू के सामाजिक बहिष्कार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंचायत में सूरजपाल अम्मू के सामाजिक बहिष्कार का फैसला
विज्ञापन
विवादित बयान मामले में 51 सदस्यीय कमेटी गठित, पुलिस कमिश्नर से मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के विवादित बयान का मामला सोहना क्षेत्र में तूल पकड़ने लगा है। दोनों ही पक्षों ने अपने अपने बयानों को लेकर पुलिस में शिकायत दी हुई है। अभी तक भी स्थानीय पुलिस द्वारा किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। जिसको लेकर गुर्जर समाज के लोगों ने पंचायत का आयोजन करके 51 सदस्यों की कमेटी का गठन करके पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम से मिलने का निर्णय लिया है। कमेटी में पंच, सरपंच, नंबरदारों को शामिल किया है। पंचायत में सूरजपाल अम्मू का सामाजिक बहिष्कार किये जाने का भी सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें बुलाएगा तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा।
सोमवार को कस्बे के पलवल मार्ग पर स्थित श्री अग्रसेन भवन में गुर्जर-जाट समुदाय द्वारा पंचायत का आयोजन किया था। जिसमें काफी संख्या में पंचों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सोहना क्षेत्र के अलावा पलवल,फरीदाबाद, दिल्ली, बावल, रेवाड़ी, मेवात आदि के पंच भी शामिल थे। उक्त पंचायत की अध्यक्षता 360 के चौधरी श्याम सिंह द्वारा की गई। करीब 3 घंटे चली पंचायत में वक्ताओं ने सूरजपाल अम्मू द्वारा दिये गए विवादित बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की और बयानों को समाज विरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि इससे समाज में बिखराव आता है और आपसी वैमनस्य बनता है। आयोजकों ने पंचायत में शांति का वातावरण बनाए रखा । क्षेत्र के समाजसेवी रोहताश खटाना रिठौजिया ने कहा कि समाज की एक कमेटी का गठन करके राजपूत समाज के लोगों के साथ वार्तालाप करना चाहिए। क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहना चाहिए। पंचायत में काफी विचार विमर्श के बाद 51 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है, कमेटी मंगलवार को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर से मिलेगी।
इसके अलावा पंचायत में सूरजपाल अम्मू का सामाजिक बहिष्कार किये जाने का भी सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति उसको बुलाएगा तो उसका भी बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, अनंतराम तंवर, रोहताश रिठौज, बिजेंद्र जेलदार, हरबीर सिंह, मनोज सहजावास, सहीराम तंवर, प्रताप रिठौज, धर्मपाल राठी, प्रदीप जेलदार, धर्मेन्द्र खटाना, मुकेश डागर, पवन वर्मा, महेश दायमा, सतबीर पहलवान, मनीष खटाना, एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस रही मुस्तैद
पंचायत को लेकर सोहना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। भवन को छावनी में तब्दील किया हुआ था। चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे।
राजपूत समाज ने भी बैठक की
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू व गुर्जर समाज के विवाद को लेकर राजपूत समाज ने भी बैठक का आयोजन किया । बैठक क्षेत्रीय नेता अरिदमन बिल्लू के मैत्री भवन पर सम्पन्न हुई। जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ।
क्या है मामला
9 जून को दिल्ली के जैतपुर में महाराणा प्रताप जयंती के एक कार्यक्रम में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने राजा मिहिर भोज को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी को लेकर गुर्जर व जाट समाज उत्तेजित हो गया था। जिन्होंने अम्मू के खिलाफ भोंडसी व जैतपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने को कहा था। वहीं अम्मू ने भी पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम व जैतपुर पुलिस को नामजद शिकायत देकर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। परंतु अभी तक भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।