फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Death of mother and son coming to bathe Shivkund from Faridabad

फरीदाबाद से शिवकुंड नहाने आ रहे मां-बेटे की मौत

Wed, 04 Aug 2021 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Death of mother and son coming to bathe Shivkund from Faridabad
सोहना। फरीदाबाद से शिवकुंड नहाने आ रहे मां -बेटे की सोहना-तावड़ू रोड पर कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि पीछे बाइक से आ रहे बहन-बहनोई बाल-बाल बचे। हादसे के बाद घाटी में कुछ देर जाम लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे खाली कराया। बहनोई के बयान पर सोहना थाना पुलिस ने कैंटर संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद का रहने वाला गौरव (22) मां रामश्री (55) को बाइक से लेकर सोहना शिवकुंड नहाने के लिए आ रहा था। उसके पीछे बाइक पर उसका बहनोई चरण सिंह व बहन ममता आ रही थी। गौरव सोहना के पास आने पर कुंड का रास्ता भटक गया। वह तावड़ू रोड पर घाटी की ओर निकल गया। मोड़ पर अचानक टाटा टेंपो आ गया वह किसी तरह से उससे तो बच गया, लेकिन सीमेंट से भरा ट्राले की चपेट में आ गया। इससे उसकी मां की तो मौके पर ही मौत हो गई। गौरव गंभीर रूप घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सोहना पुलिस ने उसे उपचार के लिए सोहना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घाटी में लगे जाम को हटवाने के बाद ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया। चालक अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बहन व पिता का रोरो कर बुरा हाल था। मृतक की बहन ममता बेहोश हो गई। पिता राजाराम चाचा चौक फरीदाबाद में फेरी पर कपड़े बेचने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटा, दामाद, बेटी, पत्नी फरीदाबाद से सोहना शिव कुंड नहाने के लिए आए थे और नहाने अभी शिव कुंड पहुंचे भी नहीं थे। ऐसा क्या मालूम था कि इनकी मौत 50 किलोमीटर दूर सोहना में जाकर हो जाएगी। मेरा जवान 22 साल का बेटा और जीवन साथी चले गए। मैं बर्बाद हो गया। परिवार पर पहाड़ सा टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed