फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadly attack on SDO and JE of Electricity Department

बिजली विभाग के एसडीओ और जेई पर जानलेवा हमला

Sun, 28 Feb 2021 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on SDO and JE of Electricity Department
गुरुग्राम। सेक्टर-10 गडौली में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विभाग की टीम पर लोगों ने लाठी और पत्थर से हमला कर दिया, जिसके कारण टीम ने वहां से भागना ही मुनासिब समझा। हमले में विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए। विभाग के एसडीओ ने सेक्टर-10 थाने में ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नथूराम बिजली विभाग के एसडीओ हैं। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी की शिकायत होने के कारण उच्च अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया था। शुक्रवार को करीब सवा एक बजे वह गडौली गांव में जांच के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। वहां टीम ने हुकुम चंद के घर से जांच शुरू की। वहां एक महिला ने घर का दरवाजा बंद कर दिया, जिसके कारण वह घर में प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद हुकुम सिंह के घर में बिजली चोरी का वीडियो बनाने के लिए वह उनके पड़ोसी तिलक राज से अनुमति लेकर उनके घर में गए।
विज्ञापन

पड़ोसी भी कर रहा था बिजली चोरी
पड़ोसी के घर में उन्होंने देखा कि तिलक राज भी बिजली चोरी करता है। जिसका टीम ने वीडियो बना लिया। इसको देखकर तिलक राज और उनकी पत्नी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एसडीओ ने बताया कि वह कुछ समझ पाते इससे पहले वह लोग लाठी-डंडे से पीटने लगे। थोड़ी ही देर में बिजली विभाग की टीम पर पत्थरों से भी हमला कर दिया। इसमें बिजली विभाग के जेई राम बहादुर व कर्मचारी रविंद्र घायल हो गए। पथराव के बीच जान बचाते हुए वह अपनी टीम के साथ मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed