{"_id":"65a433f72cba093aed0f6b75","slug":"dead-body-of-woman-found-in-aravalli-suspicion-of-murder-by-crushing-her-head-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-23455-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली में मिला महिला का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली में मिला महिला का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद हत्या के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र की अरावली पहाड़ी में लहूलुहान हालात में महिला का शव पुलिस को मिला है। लकड़ी चुनने अरावली में गई महिलाओं ने इसकी पुलिस को सूचना दी। भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार महिला के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। घटनास्थल से एक बड़ा पत्थर भी बरामद किया गया। उस पर खून के निशान लगे हुए थे। पुलिस ने क्राइम आफ सीन टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने मृतिका की पहचान बादशाहपुर की इंदिरा कालोनी निवासी 35 वर्षीय सुखिया के रूप में की । इसके परिवार में पति और दो बच्चे हैं। यह मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है और मजदूरी करती है।