{"_id":"6873a800014b9f8beb009758","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-fan-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62183-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन माह पहले आया था नौकरी करने, पंखे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन माह पहले आया था नौकरी करने, पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र स्थित कमरे में शनिवार को युवक का शव पंखे से लगे फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। परिवार वालों ने मामले में जांच कराने की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन कर रही है।
यूपी के प्रयागराज के कलंदरुपुर गांव निवासी सतवंत सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई प्रकाश सिंह (22) करीब तीन महीने पहले आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करने आए थे। वह न्यू प्रजापति कॉलोनी में गांव निवासी संतोष कुमार व समीर के साथ ही किराये के कमरे में रहते थे। शनिवार को संतोष कुमार ने कॉल करके बताया कि प्रकाश सिंह ने फंदा लगा लिया है।
जांच अधिकारी रामबीर सिंह ने बताया कि युवक के शव का बोर्ड टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई चोट का निशान नहीं था। प्रथम दृष्टा से युवक के फंदा लगाने का मौत होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह के बारे में पता चल सकेगा।