फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dead body of a man found in a roadside ditch on Dwarka Expressway

किसकी है ये लाश: द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क किनारे गड्ढे में मिला अर्धनग्न शव, हाथ पर बना है दिल का टैटू

Tue, 19 Aug 2025 10:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 10:05 PM IST
सार

गड्ढे के पानी में मिले युवक के शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव का काफी खराब हालत में था। हालांकि पुलिस ने जब शव की जांच की तो युवक के दांये हाथ पर अंग्रेजी में आर फॉर यू लिखने के साथ ही दिल का टैटू बनाया मिला।

विज्ञापन
dead body of a man found in a roadside ditch on Dwarka Expressway
मृत युवक की नहीं हो सकी पहचान, शव को मोर्चरी में रखवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम स्थित बजघेड़ा थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में मंगलवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव मिला। मृत युवक की उम्र करीब 25 साल है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर के ऊपरी हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था। गड्ढे में शव मिलने की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी बाहर निकाला। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।  

विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क पर जा रहे राहगीरों ने गड्ढे में भरे पानी में एक शव को तैरते दिखाई दिया। एक राहगीर ने डायल 112 पर कॉल करके गड्ढे में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही पुलिस की ईवीआर टीम मौके पर पहुंची। वहीं, इसके बाद बजघेड़ा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर आई और शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। मृतक की पहचान और घटना की जानकारी संबंधित जांच के लिए पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल के आसपास कॉलोनियों में भी मृत युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, पुलिस द्वारा बीते चार-पांच दिनों के दौरान आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। 

विज्ञापन

मृत युवक के दांये हाथ पर बना दिल का टैटू 
गड्ढे के पानी में मिले युवक के शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। शव का काफी खराब हालत में था। हालांकि पुलिस ने जब शव की जांच की तो युवक के दांये हाथ पर अंग्रेजी में आर फॉर यू लिखने के साथ ही दिल का टैटू बनाया मिला। पुलिस इस टैटू के आधार पर भी युवक की पहचान करने में जुटी है। हालांकि पुलिस कहना है कि पानी में शव पड़ा होने के कारण शरीर की खाल काफी खराब है तो टैटू में दिखाई दे रहे अंग्रेजी के अक्षर कोई अन्य अक्षर भी हो सकते हैं। 

जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि अभी मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पानी में पड़ा होने के कारण शव काफी खराब हालत में हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही युवक की मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। मृत युवक के दांये हाथ पर दिल का टैटू बना हुआ है। उस टैटू के आधार पर भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed