फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DCP (Traffic) Assumes Charge

Gurugram News: डीसीपी ट्रैफिक ने संभाला कार्यभार

Sat, 04 Apr 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
DCP (Traffic) Assumes Charge
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त यातायात के पद पर प्रतीक गहलोत ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले इस पर पद पर नियुक्त डॉ. राजेश मोहन को डीसीपी अपराध फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। पुलिस उपायुक्त यातायात ने शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। पुलिस आयुक्त कार्यालय में स्थानांतरण होने वाले अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन का तबादला पुलिस अधीक्षक नूंह, पुलिस उपायुक्त पूर्वी गौरव राजपुरोहित का पुलिस अधीक्षक रोहतक तथा पुलिस उपायुक्त मानेसर दीपक जेवरिया का पुलिस अधीक्षक नारनौल के पद पर किया गया है। संवाद े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed