फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   danger of cancer is hidden in colors of Holi stay away from these colors

Holi को ऐसे बनाएं Happy: होली के रंगों में छिपा है कैंसर का खतरा, इन कलर्स से बनाएं दूरी; जानें बचने के उपाय

Sun, 02 Mar 2025 09:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम।
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Mar 2025 09:26 PM IST
सार

डॉ. आरआर दत्ता ने बताया कि होली के रंग, जो आनंद और उत्सव का प्रतीक होते हैं, त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इनमें अक्सर हानिकारक रसायन, सिंथेटिक रंग और भारी धातुएं जैसे लेड, मरकरी और क्रोमियम होते हैं, जो त्वचा पर जलन, एलर्जी, और रेशेज का कारण बन सकते हैं।

विज्ञापन
danger of cancer is hidden in colors of Holi stay away from these colors
होली के रंगों से कैंसर का खतरा - फोटो : freepik

विस्तार

होली रंगों का त्योहार है। होली के त्योहार पर लोग जमकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली के त्योहार पर अकसर लोग पक्के रंगों को खरीदते हैं ताकि उनका लगाया हुआ रंग चेहरे पर लंबी छाप छोड़े। हालांकि इन रंगों में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं, जिससे शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना रहती है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को खतरनाक रंगों से बचने की सलाह दे रहे हैं। 

विज्ञापन

त्वचा के लिए खतरनाक हैं ये रंग
डॉ. आरआर दत्ता ने बताया कि होली के रंग, जो आनंद और उत्सव का प्रतीक होते हैं, त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इनमें अक्सर हानिकारक रसायन, सिंथेटिक रंग और भारी धातुएं जैसे लेड, मरकरी और क्रोमियम होते हैं, जो त्वचा पर जलन, एलर्जी, और रेशेज का कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक इन रंगों का संपर्क त्वचा की गंभीर समस्याओं, जैसे कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस और खतरनाक स्थिति में त्वचा कैंसर का कारण बन सकता है। ये रसायन त्वचा में प्रवेश करके कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और सूजन की प्रतिक्रिया पैदा करते हैं, जो समय के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगों में होता है अलग-अलग केमिकल
- काले रंग में लेड ऑक्साइड
- हरे रंग में कॉपर सल्फेट
- सिल्वर रंग में एल्यूमिनियम ब्रोमाइड
- नीले रंग में प्रशियन ब्लू
- लाल रंग में मस्करी सल्फाइड जैसे केमिकल मौजूद होते हैं
 
विज्ञापन

कैसे किया जाए बचाव
इन नुकसान से बचने के लिए, जैविक और सुरक्षित रंगों का उपयोग करें और त्वचा पर सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें। होली खेलने के बाद, रंगों को हल्के क्लेंजर से अच्छे से धोएं और त्वचा को पोषण देने वाले उत्पादों का उपयोग करें। साथ ही, सुरक्षा के लिए दस्ताने और लंबे कपड़े पहनना भी मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed