फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dairy operator duped of Rs 7.15 lakh

Gurugram News: डेयरी संचालक से 7.15 लाख रुपये ठगे

Sat, 13 Sep 2025 05:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
Dairy operator duped of Rs 7.15 lakh
जालसाजों ने आर्मी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल कर भरवाई यूनिट की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने दूध, पनीर और दही सप्लाई के लिए डेयरी संचालक से संपर्क कर 7.15 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। जालसाजों ने आर्मी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल कर यूनिट की जानकारी भरवाई। फोन-पे पर जानकारी भरते ही पीड़ित के खाते से राशि कट गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
मानेसर क्षेत्र के पथरेड़ी गांव निवासी पृथ्वी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा डेयरी के नाम से मानेसर में दूध सप्लाई का काम करते हैं। 11 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सतीश कुमार बताते हुए खुद को आर्मी में अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने पृथ्वी सिंह को बताया कि आपके बड़े भाई जयनारायण ने नंबर दिया है और दूध, पनीर व दही की सप्लाई करने के लिए बातचीत की। कॉल करने वाले सतीश कुमार ने 40 किलो दूध, पांच किलो पनीर व 10 किलो दही का चार माह तक रोजाना का ऑर्डर लिखवाया और एमिटी मिलिट्री स्कूल मानेसर के पास की लोकेशन का लिंक भी भेजा।
विज्ञापन

12 अगस्त को पृथ्वी सिंह ने 40 किलो दूध, पांच किलो पनीर व 10 किलो दही का ऑर्डर लेकर लोकेशन पर पहुंचकर सतीश कुमार के पास कॉल की। कॉल पर सतीश कुमार ने बताया कि बड़े साहब का वीडियो कॉल आएगा। इसके बाद पृथ्वी सिंह के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। आर्मी अधिकारी की वर्दी में बात करने वाले व्यक्ति ने एडवांस भुगतान के लिए पृथ्वी सिंह से फोन-पे पर यूनिट की जानकारी डालने के लिए कहा। जब उसने फोन-पे पर यूनिट की जानकारी डाली तो वीडियो कॉल कट गई और उसके बैंक खाते से 12 अगस्त को सुबह 9.11 बजे से लेकर 9.48 बजे तक नौ बार में कुल 7.15 लाख रुपये डेबिट हुए। इसके बाद दोनों जालसाजों ने मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिए। जब पीड़ित ने एमिटी मिलिट्री स्कूल में दोनों के नाम व मोबाइल नंबर के बारे में पता किया तो इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पृथ्वी सिंह ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत 1930 पर कॉल करके दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed