फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Daily wage workers protest against rising prices of small cylinders

Gurugram News: छोटे सिलिंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ दिहाड़ी मजदूरों का प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Daily wage workers protest against rising prices of small cylinders
बोले- महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ा, छोटे सिलिंडरों के दाम कम किए जाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बादशाहपुर। गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित बाबा प्रकाश पुरी चौक पर सोमवार को विभिन्न राज्यों से आए दिहाड़ी मजदूरों ने छोटे गैस सिलिंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूर हाथों में खाली छोटे सिलिंडर लेकर सरकार और संबंधित विभागों से राहत की मांग करते नजर आए। मजदूरों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच छोटे सिलिंडरों के दाम उनके लिए अतिरिक्त बोझ बन गए हैं, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल होता जा रहा है। उनकी मांग है कि छोटे सिलिंडरों के दाम कम किए जाएं ताकि मजदूर परिवारों को राहत मिल सके।


प्रदर्शन में शामिल मजदूरों ने कहा कि वे रोज कमाकर खाने वाले लोग हैं और उनकी आय पहले से ही सीमित है। ऐसे में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर उनके घर के बजट पर पड़ रहा है। मजदूरों का कहना है कि सरकार को कम से कम छोटे सिलिंडरों की कीमतों में राहत देनी चाहिए ताकि गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को कुछ सहारा मिल सके। प्रदर्शन में शामिल जतीन बंगाली ने कहा कि गरीबों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग लगातार महंगाई की मार झेल रहा है लेकिन उनकी परेशानियों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन




इस दौरान गौतम, बाबूलाल, बिनोद, अतर सिंह, घनश्याम, गौरव मणि, देवेंद्र, राहुल, श्याम, राजेश कुमार, हौसला प्रसाद, संजू, मधुसूदन सहित दर्जनों मजदूर मौजूद रहे। प्रदर्शन में शामिल अधिकांश मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आकर गुरुग्राम में मजदूरी का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed