फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cylinders exploded near Fazilpur village in Gurugram and then slums caught fire

गुरुग्राम में हादसा: फाजिलपुर के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, पहले एक के बाद एक सिलेंडर फटे, मची चीख-पुकार

Mon, 07 Apr 2025 12:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव के पास पहले सिलेंडर फटे और उसके बाद झुग्गियों में आग लग गई। 

विज्ञापन
cylinders exploded near Fazilpur village in Gurugram and then slums caught fire
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गांव फाजिलपुर के पास सोमवार की सुबह खाना बनाते समय झुग्गी में आग लग गई। इस दौरान वहां रखा घरेलू गैस सिलिंडर फटने से धमाका हो गया। कई झुग्गियों की छतों पर लगीं लोहे की चादरें उड़कर दूर जा गिरीं।

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आसपास की झुग्गी में रहने वालों लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए कार्रवाई शुरू की। दमकल विभाग की टीमों ने सबसे पहले झुग्गियों में पड़े बाकी सिलिंडर बाहर निकाले। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला कि एक झुग्गी में आग लगने के बाद सिलिंडर फटने से धमाका हुआ था। उत्तर प्रदेश के रामकिशन ने बताया कि वह यहां झुग्गी में रहता है। सोमवार की सुबह खाना बनाते समय उसकी झुग्गी में आग लग गई थी। आग लगते ही वह झुग्गी से बाहर निकल आया और शोर मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही मिनट बाद उसकी झुग्गी में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाके से आसपास की आधा दर्जन झुग्गियों की टिन भी ध्वस्त हो गई और कुछ ही देर में आसपास की कई झुग्गियों में भी आग लग गई। कई झुग्गियों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। 


सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। यहां पर लगभग 30 कच्चे घर बने हुए हैं। सेक्टर-37 स्थित फायर स्टेशन से दो दमकल की गाड़ियां माैके पर भेजी गईं। आग तेजी से बढ़ने के कारण सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन से भी एक गाड़ी मंगवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed