फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cycle track will soon be built from Hanuman temple to Delhi border

हनुमान मंदिर से दिल्ली बॉर्डर तक जल्द बनेगा साइकिल ट्रैक

Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cycle track will soon be built from Hanuman temple to Delhi border
गुरुग्राम। पुरानी दिल्ली रोड पर हनुमान मंदिर से दिल्ली बॉर्डर तक जल्द ही साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी जीएमडीए इन्फ्रा वन के मुख्य अभियंता एमआर शर्मा ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने बताया कि इफ्को चौक से एसपीआर तक ट्रैक बनाने के लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैक बनवाने की शुरुआत कर रहा है। अभी तक हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सुभाष चौक तक, रेजांगला चौक से दिल्ली बार्डर तक व अतुल कटारिया चौक से महाराणा प्रताप चौक तक साइकिल ट्रैक का निर्माण करके खोला जा चुका है। वहीं, आगामी समय में इफ्को चौक से एसपीआर तक व पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित हनुमान मंदिर से दिल्ली बॉर्डर तक साइकिल ट्रैक पर जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने घर के नजदीक के रोजमर्रा के कार्यों के लिए परिवहन के अन्य माध्यमों की जगह साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। यह पर्यावरण हितैषी होने के साथ-साथ ईंधन की बचत की दृष्टि से भी लाभकारी है। वहीं, जीएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने बताया कि वैसे तो साइकिल शुरू से ही हमारे जीवन का हिस्सा रही है, लेकिन पिछले कुछ सालों में हमारी जीवनशैली में हुए बदलाव ने साइकिल को कहीं पीछे छोड़ दिया था। अब फिर से लोगों को साइकिल चलाने के महत्व का पता चला है। ऐसे में लोग अब अन्य व्यायाम के साथ साइकिलिंग को भी जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed