फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cybercrime fraudster posing as army officer arrested

Gurugram News: आर्मी का अफसर बनकर साइबर अपराध करने वाले ठग गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:33 AM IST
सार

नूंह जिले में साइबर थाने की टीम ने आर्मी अफसर बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों इरसाद और साहिल को गिरफ्तार किया। अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने जनता को सतर्क रहने की अपील की।

विज्ञापन
Cybercrime fraudster posing as army officer arrested

विस्तार

थाना साइबर क्राइम की टीम ने अभियान चलाकर एक और ठग को पकड़ा
विज्ञापन


अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए थाना साइबर क्राइम की टीम ने एक और सफल अभियान के तहत दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों की पहचान इरसाद निवासी रानोता थाना पुन्हाना और साहिल निवासी सिंगार थाना बिछोर नूंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें एक आरोपी आर्मी अफसर बनकर ठगी करता था।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देशों के तहत साइबर टीम लगातार ऐसे अपराधियों पर नकेल कस रही है। आरोपी इरसाद पर 30 हजार से अधिक के फ्रॉड की लखनऊ-वाराणसी में शिकायतें दर्ज हैं। 25 सितंबर को सूचना के आधार पर रानोता गांव के पास छापेमारी की गई जहां से आरोपी इरसाद को दबोच लिया गया। उससे बरामद मोबाइल में दो सिम मिले, जो फोन पे एप से जुड़े थे। जांच में पता चला कि ये नंबर एमएचए के साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज फ्रॉड मामलों से लिंक हैं जिनमें एक शिकायत चौक थाना लखनऊ वेस्ट की थी, जिसमें तीस हजार रुपये का फ्रॉड किया गया था जबकि चेतगंज थाना वाराणसी में दर्ज शिकायत शिकायत में 18 हजार रुपये का फ्रॉड पाया गया। इरसाद ने पूछताछ में स्वीकार किया वह पहचान छिपाकर फ्रॉड करता है। फिलहाल साइबर थाने की टीम ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे आरोपी साहिल पर आर्मी अफसर बनकर 1.15 लाख का फ्रॉड करने का आरोप है। मामले में उसके विरुद्ध तमिलनाडु में एक शिकायत मिलने की पुष्टि हुई। साइबर पोर्टल पर मिले नंबर के आधार पर साइबर टीम ने ट्रक मार्केट पुन्हाना में दबिश देते हुए युवक को गिरफ्तार किया । साहिल से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त हुए हैं। इनके आधार पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट ''साहिल कुमार इंडियन आर्मी'' नाम से लिंक, जिसमें गटर ढक्कन (मैनहोल) की फोटो और संदिग्ध चैट्स मिलीं। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने स्वीकार किया कि वह जस्ट डायल पर फर्जी ग्राहक बनकर आर्मी अफसर का भेष धारण कर सामान बुकिंग के बहाने डिलीवरी पर पेमेंट का झांसा देकर फ्रॉड करता है। इन पर तमिलनाडु चेन्नई मे दर्ज शिकायत के अनुसार कुल एक लाख 15 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में साइबर टीम का यह अभियान जारी रहेगा। साइबर ठगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील है कि संदिग्ध कॉल या मैसेज पर सतर्क रहें और तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed