फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cyber ??police registered a case of fraud against four travel agencies

साइबर थाना ने चार ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 08 May 2022 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??police registered a case of fraud against four travel agencies
गुरुग्राम। साइबर थाना पुलिस ने चार ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा एयर इंडिया के लिये काम करने वाली एक कंपनी के आईडी-पासवर्ड का गलत तरीके से उपयोग कर एयर टिकट बुक किया है। साथ ही इसके एवज में पैसों का भुगतान नहीं किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आईजीटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी मनमीत बख्शी ने बताया कि कुछ एजेंसी और अज्ञात लोग उनकी कंपनी के माध्यम से एयर इंडिया की टिकट को गलत तरीके से बुक करने के काम कर रहा है। लोगों कंपनी के आईडी-पास वर्ड का गलत तरीके से इस्तेमाल कर कई टिकटें बुक की, लेकिन एजेंसी को पैसे नहीं दिए गए। यह न तो कंपनी की ओर से अधिकृत हैं और न ही इनको कॉल सेंटर में टिकट बुकिंग विंग में रखा गया है। कंपनी पदाधिकारी के अनुसार मामले का खुलासा होने पर बुक की गई टिकटों को रोक दिया गया। एजेंसियों और कर्मचारियों ने फर्जी तरीके से टिकट बुक किये हैं। शिकायत में ट्रैवल एजेंट सौरभ, वीजा ट्रैवल मौहाली, ट्रैवल एजेंट जस्सी सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, बलविंद्र सिंह के अलावा हैदराबाद में कुछ एजेंट हैं, जिन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed