फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cyber fraud

Gurugram News: पशुओं की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 04:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
- नूंह साइबर पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में लोगों से ठगी की वारदातों का खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला की साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले में आरोपी वसीम निवासी पिनगवां को नल्हड़ मोड़ से पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन व सिम बरामद हुआ है। जांच में खुलासा हुआ कि उक्त नंबर से तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। पीड़ितों से धोखाधड़ी की रकम पांच सौ से तीन लाख 22 हजार रुपये तक की रही। आरोपी वसीम से बरामद मोबाइल की जांच में कई तकनीकी साक्ष्य मिले हैं।

वहीं दूसरे मामले में आरोपी अहसान निवासी घासेड़ा को मांडीखेड़ा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन चार सिम कार्ड एक एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी के फर्जी मोबाइल नंबरों से विभिन्न राज्यों में लोगों से ठगी की है। साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी प्रदीप शर्मा से 14 हजार 999 रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपनी असली पहचान छिपाकर पशुओं की ऑनलाइन बिक्री के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता था। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed