फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cyber fraud

Gurugram News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर वकील से 11 लाख की ठगी, फर्जी निकला प्लेटफॉर्म

Thu, 04 Sep 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक वकील से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित वकील मनीष गोयल ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मनीष को एमेक्स नामक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का लिंक उनके एक मित्र ने भेजा था। 19 मई 2025 को उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर 1 लाख रुपये का निवेश किया, जिसके बदले में उन्हें 10 हजार रुपये का मुनाफा भी मिला। लाभ देखकर उन्होंने 2 जून को 10 लाख रुपये और जमा कर दिए. शुरुआत में प्लेटफॉर्म ने 4,170 डॉलर का मुनाफा दिखाया।

जब मनीष ने 3,170 डॉलर निकालने की कोशिश की, तो केवल 1,000 डॉलर निकालने की अनुमति दी गई। इसके बाद वे केवल 98,000 रुपये ही निकाल पाए। 14 जून को कंपनी ने मनीष को बताया कि उनके खाते में 48,838 डॉलर हैं, लेकिन मुनाफे की राशि निकालने के लिए पहले इनकम टैक्स जमा कराने की शर्त रखी गई। मनीष ने टैक्स सीधे सरकारी खाते में जमा करने की बात कही तो 24 जून को उनका खाता फ्रीज कर दिया गया। बाद में जांच में पता चला कि एमेक्स एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका कोई वैध अस्तित्व नहीं है। साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी माध्यम से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed