{"_id":"601bfda98ebc3e49ff0286fe","slug":"cyber-city-residents-will-run-in-the-run-for-ram-marathon-gurgaon-news-noi563686733","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में 14 फरवरी को होगी रन 4 राम मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में 14 फरवरी को होगी रन 4 राम मैराथन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए 14 फरवरी को ‘रन 4 राम’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निधि समर्पण अभियान के लिए सामाजिक संस्थाओं ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में साइबर सिटी के लोग सड़कों पर दौड़कर मंदिर निर्माण में अपना-अपना सहयोग देने का संकल्प लेंगे। सामाजिक संस्था रेवा फाउंडेशन और जय हिंद जनसेवा फाउंडेशन के आह्वान पर रन 4 राम मैराथन में अनेक सामाजिक संस्थाएं भी अपना सहयोग देंगी।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर रूपरेखा तैयार की। रेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील राव और जयहिंद जनसेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष यतेंद राव ने बताया कि मैराथन सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत संघचालक पवन जिंदल इसका शुभारंभ करेंगे। सुनील राव ने बताया कि मैराथन की रूपरेखा बनाकर रूट तैयार कर लिए गए हैं। रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जितने भी लोग मैराथन में दौडे़ंगे उन सबको रन 4 राम की एक-एक टी शर्ट दी जाएगी।
5 किलोमीटर की होगी मैराथन
बैठक में मौजूद संस्था के महासचिव अरुण यादव एवं आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख विजय कुमार ने बताया कि यह मैराथन 5 किलोमीटर लंबी होगी। सेक्टर-29 के लेजरवैली पार्क के पास स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम के नजदीक से शुरू होगी। डीएलएफ में चक्कर लगाने के बाद किंगडम आफ ड्रीम के सामने ही समाप्त होगी। बैठक में भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अरुण यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरुग्राम विभाग के बौद्धिक प्रमुख विजय कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के मुकेश जेलदार, निस्वार्थ कदम संस्था के महासचिव अरविंद सैनी व अन्य उपस्थित रहे।