{"_id":"69df7ccfdd11885e6b009f13","slug":"crowds-throng-for-medical-check-ups-to-seek-the-blessings-of-baba-barfani-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85000-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मेडिकल कराने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मेडिकल कराने उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बुधवार को 400 से अधिक लोग कराने पहुंचे मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण और अनिवार्य मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुधवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बाबा बर्फानी के मेडिकल जांच कराने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां करीब 450 श्रद्धालु पहुंचे। नौ अप्रैल से अब तक तीन हजार से अधिक लोगों की मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है।
यात्रा में भाग लेने के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है, जिसे नागरिक अस्पताल से जारी किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार मेडिकल जांच के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यात्रा पर जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं को पहले अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इसके बाद उन्हें सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के प्रथम तल पर कमरा नंबर 227 में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
--
अब तक करीब तीन हजार लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल करा लिया है। रोजाना 400 से 500 लोग यात्रा के लिए मेडिकल कराने पहुंच रहे हैं। एक ही दिन में जांच पूरी होने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र भी जारी किया जा रहा है। -डाॅ. मनीष राठी, एमएस व नोड़ल अधिकारी अमरनाथ यात्रा मेडिकल, नागरिक अस्पताल