फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crowds surge at bus stands, metro and railway stations ahead of Holi

Gurugram News: होली से पहले बस अड्डों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी भीड़

Sat, 28 Feb 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crowds surge at bus stands, metro and railway stations ahead of Holi
ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग के कारण लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश करते दिखे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। होली के त्योहार को लेकर शहर में घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हुए। दरअसल, सप्ताहांत के साथ कार्यालयों में दो दिन का अवकाश होने और इसके बाद कई कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त छुट्टी लेने के कारण लोगों ने पहले ही घर लौटने का फैसला कर लिया है।



सुबह से ही शहर के बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नौकरीपेशा लोग, छात्र और प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए रवाना होते दिखाई दिए। बस स्टैंड पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई यात्रियों को टिकट लेने में काफी समय लगा, वहीं कुछ रूटों पर सीटें जल्दी भर जाने के कारण लोगों को खड़े होकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। निजी बसों में भी यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। मेट्रो स्टेशनों पर भी स्थिति सामान्य दिनों के मुकाबले अलग नजर आई। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ रही और ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशनों पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग के कारण लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश करते दिखे। कई यात्री समय से पहले स्टेशन पहुंचकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करने में लगे रहे। त्योहार के करीब आते ही अगले कुछ दिनों में भी भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और परिवहन विभाग के सामने चुनौती है कि बढ़ते यात्री दबाव के बीच व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed