फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Criminals are fearless, police are helpless

Gurugram News: अपराधी बेखौफ, पुलिस लाचार

Wed, 20 Aug 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Criminals are fearless, police are helpless
फायरिंग के तीनों मामलों में पुलिस को अब तक नहीं मिली कोई सफलता
विज्ञापन

राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और रोहित शौकीन हत्या मामले में भी हाथ खाली
33 दिन में गुरुग्राम में हुईं तीन फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के सेक्टर-57 स्थित घर पर रविवार की सुबह फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में शहर में बेखौफ हो रहे अपराधों पर पुलिस की लाचार स्थिति भी सामने आई है। इससे पहले 14 जुलाई को बॉलीवुड गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग और चार अगस्त को रोहित शौकीन की हत्या मामले में भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
हाईटैक कही जाने वाली गुरुग्राम पुलिस पिछले 33 दिनों के दौरान हुए तीनों फायरिंग मामलों को सुलझाने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि, गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करके जरूर अपनी पीठ थपथपाई थी और उम्मीद थी कि पुलिस फायरिंग करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। दोनों आरोपी युवकों से पूछताछ के बाद भी गुरुग्राम पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं, चार अगस्त को गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर दिल्ली निवासी रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या मामले में भी पुलिस अभी तक फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। जबकि पुलिस ने वारदात के दावा किया था कि जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में भी पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि, मामले की जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), अपराध शाखा और सेक्टर-56 थाने की पुलिस सहित 10 से अधिक टीमों को लगाया हुआ है। इसके बाद भी अभी तक पुलिस मामले में कोई खुलासा नहीं कर पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों वारदातों में संलिप्त आरोपियों को लेकर पुलिस के पास इनपुट हैं और उनकी पहचान की जा चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके तीनों मामलों का खुलासा किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

----
मां के जन्मदिन पर एल्विश ने दी बधाई
एल्विश यादव अपने वीडियो की शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैं। ऐसे में अपनी मां सुषमा यादव के जन्मदिन पर घर पर मौजूद नहीं रहे। उन्होंने फोन पर ही अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी। मंगलवार की रात को 12 बजे उनकी मां ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तो एल्विश ने इंस्टाग्राम पर केक काटने की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। एल्विश के पिता राम अवतार ने कहा कि उनको घर पर फायरिंग होने से कोई डर नहीं है। पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में हाेंगे। उन्होंने बताया कि वीडियो शूट का काम तीन-चार दिन में पूरा होने के बाद एल्विश वापस घर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed