फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Criminal with reward arrested in case of murder, robbery and kidnapping

Gurugram News: हत्या-लूट और अपहरण के मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Criminal with reward arrested in case of murder, robbery and kidnapping
आरोपी के दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हत्या, लूट और अपहरण के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नूंह में एक व्यक्ति की हत्या करने के साथ ही गुरुग्राम में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। मामले में संलिप्त आरोपी के दो अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सेक्टर-65 एरिया में पिछले दिनों लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया गया था। इनमें से एक वारदात में दो युवकों ने एक व्यक्ति से लूट की थी जबकि दूसरी वारदात में तीन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए महिला को बंधक बना लिया था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया था जब एक व्यक्ति गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर बाथरूम करने के लिए उतरा था। इस दौरान उसकी पत्नी गाड़ी में मौजूद थी। आरोपियों ने गाड़ी को लूट लिया था। इस दौरान गाड़ी में मौजूद महिला को भी बंधक बना लिया था, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने महिला से लूट करने के बाद उसे भी गाड़ी से नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रिंकू और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी सचिन फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर पांच हजार के इनाम की घोषणा कर रखी थी। सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने आरोपी सचिन उर्फ कुक्की को अब गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने नूंह में एक जिम के बाहर झगड़ा होने के बाद युवक की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन उर्फ रिंकू के खिलाफ फरीदाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। इसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन जमानत पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed