फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Criminal arrested with stolen bike and pistol

Gurugram News: चोरी की बाइक और कट्टे सहित बदमाश गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrested with stolen bike and pistol
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने चोरी की बाइक पर सवार एक आरोपी को महेंद्रवाड़ा मोड़ भोंडसी के पास से कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाने में बीएनएस व शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के छोटी उतावली निवासी राहुल के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में गुरुग्राम के फाजिलपुर गांव में रह रहा है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उससे बरामद हुई बाइक उसने पिछले माह सुशांत लोक क्षेत्र से चोरी की थी। इस संबंध में सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज है। आरोपी से बरामद हुए कट्टे को उसने अपने एक साथी से लिया था।
विज्ञापन

आरोपी राहुल का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि उसके खिलाफ वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक छह मामले दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम के सुशांत लोक में धारा 305 बीएनएस, सेक्टर-56 थाने में धारा 380, 411 आईपीसी (आरोपी को इस अभियोग में भगोड़ा अपराधी भी घोषित किया हुआ है), बादशाहपुर थाने में धारा 380, 34 आईपीसी, सेक्टर-50 थाने में धारा 380 आईपीसी के तहत दो मामले और सदर थाने में धारा 379, 411 आईपीसी के तहत एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल को बुधवार को अदालत में पेश किया। उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed