फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Violence in Gurugram: After listening to the sobbing of the agonizing daughter-in-law he attacked again

गुरुग्राम वहशत : चारों की हत्या के बाद फौजी ने किया थे ये काम, फिर पत्नी को कमरे में बंद कर पहुंच गया थाने

Thu, 26 Aug 2021 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा मयंक तिवारी, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Aug 2021 06:38 AM IST
सार

  • हत्या के दो घंटे बाद गया था पार्क में, गाय को दी थीं दो रोटी
  • थाने जाते समय बहू के सिसकने की आवाज सुनी, दोबारा से किया था उस पर हमला

विज्ञापन
Violence in Gurugram: After listening to the sobbing of the agonizing daughter-in-law he attacked again
वहशत के बाद थाने जाता रिटायर्ड फौजी (ऊपर) और अपने परिवार के साथ कृष्णकांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार लोगों की हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी बहुत ही आराम से बाथरूम में जाकर नहाया और कपड़े बदले। रोजाना की तरह वह साढ़े चार बजे पार्क पहुंचा और वहां पर गाय को दो रोटी भी खिलाईं। वापस आकर पत्नी को कमरे में बंद कर जब थाने जा रहा था उस दौरान उसके कानों में बहू के सिसकने की आवाज सुनाई दी। फिर से पुत्रवधू के पास पहुंचा और उस पर पांच वार किए। उसी के बाद दांव हाथ में लटकता हुआ लेकर थाने पहुंच गया । घर से लेकर थाने तक जाते समय तीन स्थानों पर रिटायर्ड फौजी पुलिस को सीसीटीवी कैमरो में कैद मिला है।

विज्ञापन


जिन कपड़ों कोपहन कर उसने वारदात को अंजाम दिया उन कपड़ों को पुलिस ने उसके बाथरूम से बरामद कर लिया है। जो कपड़े पहनकर वह थाने पहुंचा था उन पर भी खून के छींटे मिले हैं। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी के दिमाग में पुत्रवधू और किराएदार कृष्णकांत के खिलाफ काफी  गुस्सा  भरा हुआ था। 
विज्ञापन



पत्नी को कमरे में बंद कर पहुंचा थाने , बचाने का कर रही था प्रयास
 पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि राव राय सिंह बहुत ही शातिर किस्म का है। वह अपनी पत्नी को पूरे मामले से बचाने का प्रयास कर रहा था। उसने पुलिस को बताया था कि जब वारदात को अंजाम दे रहा था उसकी पत्नी विमलेश व पोती को उसने कमरे में बंद कर दिया था। जब पुलिस ने उसकी पत्नी से अलग से बात की तो उसने कहानी कुछ और बताई । महिला ने चार लोगों की नृशंस हत्या में  पति का साथ देने की बात कबूल कर ली है। उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने फौजी की पत्नी विमलेश की गिरफ्तारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पहुंचते ही बोला, कभी हम भी कुर्सी पर बैठ कर कराते थे फैसला
जब राव राय सिंह थाने पहुंचा तो पुलिस वालों ने मजाक के अंदाज में पूछा राव साहब नीचे क्यों बैठ गए। उसने तुरंत जवाब देते हुए कहा, साहब कभी हम आप के सामने बैठकर लोगों को फैसला कराते थे। आज ऐसा काम करके आए हैं कि हमें नीचे ही बैठना है। थाने में तैनात बहुत से पुलिस वाले उसे पहचानते हैं। पहले तो लोग उसकी बात पर यकीन नहीं कर रहे थे, मगर हाथ में धारदार हथियार देखकर लोगों में हड़कंप मच गया था। 

 हत्या करने का अफसोस नहीं, हवालात में खाईं चार रोटी
रिटायर्ड फौजी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। उसने जो कुछ किया उसका जरा भी अफसोस नहीं है। मामले की जांच में जो पुलिस वाले लगे थे उन्होंने दिन में कुछ खाने से परहेज किया। कारण इतना वीभत्स नजारा देखकर उनका कुछ खाने का मन नहीं हो रहा था। मगर हवालात में फौजी को पहली बार में तीन रोटी दी गई थीं। बाद में उसने एक ओर रोटी मांग कर खाई।


अवैध संबंध और हत्याएं
बहरहाल, राजेन्द्रापार्क में चार लोगों की नृशंस  हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार इन हत्याओं का कारण किराएदार कृष्णकांत तिवारी और फौजी की पुत्रवधू सुनीता के बीच अवैध संबंध रहे हैं। इस मामले में रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को दोषी मानकर गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। इनमें से विमलेश को जेल भेज दिया गया है जबकि फौजी दो दिन के रिमांड पर पुलिस हिरासत में है जिससे घटना के बारे में अन्य जानकारी जुटाने का पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed