{"_id":"6aa43eb097bea49fc20ecf4d","slug":"body-exhumed-from-the-grave-and-post-mortem-conducted-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-158496-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कब्र से शव निकालकर फिर हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कब्र से शव निकालकर फिर हुआ पोस्टमार्टम
Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर के गंगौली चौराहा स्थित रेस्टोरेंट में 15 वर्षीय किशोर रवि मौर्य उर्फ अतुल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 26 दिन बाद कब्र से शव को निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया। शुक्रवार को चिकित्सकों के पैनल ने दोबारा पोस्टमार्टम किया।
अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के बनगांव निवासी रवि रेस्टोरेंट में काम करता था। उसके पिता रामबहादुर मौर्य के अनुसार, पांच अगस्त को रेस्टोरेंट संचालक रवि को अपने साथ ले गया था। 11 और 14 अगस्त को रवि ने फोन पर बताया था कि चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की जा रही है। मोबाइल भी छीन लिया गया है। 14 अगस्त की शाम रेस्टोरेंट संचालक ने रवि के फांसी लगाने की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर शव कमरे में सीढ़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पहले पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था। रिपोर्ट से असंतुष्ट पिता ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर दोबारा पोस्टमार्टम और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप के बाद शव को दोबारा कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।