फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   केएमपी टोल के पास मिला युवक का शव

केएमपी टोल के पास मिला युवक का शव

Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 20 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
केएमपी टोल के पास मिला युवक का शव
सांकेतिक

फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में केएमपी टोल के समीप शनिवार देर रात पुलिस को युवक का शव मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में सड़क हादसे में युवक की मौत की बात सामने आ रही है। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने सरपंच के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरपंच अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवक 18 जनवरी शाम को फर्रुखनगर से केएमपी से अपने गांव झुंडसराय जा रहा था। टोल प्लाजा के पास लावारिस हालत में उस युवक का शव मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। उसके मुंह, पेट और पैर बुरी तरह कुचल गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed