फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   एक्सप्रेसवे पर अवैध तरीके से कैब रोकने पर हुआ हादसा

एक्सप्रेसवे पर अवैध तरीके से कैब रोकने पर हुआ हादसा

Wed, 31 Oct 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 31 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर अवैध तरीके से कैब रोकने पर हुआ हादसा
फाइल फोटो
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिग्नेचर टावर के पास बुधवार सुबह दो कैब में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कैब चालकों समेत चारों लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की ओर से सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर सवारी को अवैध तरीके से उतारने के लिए एक कैब रोकी गई। अचानक गाड़ी के रुकने से उसके पीछे आ रही तेज रफ्तार दूसरी कैब अनियंत्रित हो गई और आगे रुकी हुई कैब को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे खड़ी हुई कैब घिसटते हुए डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में कैब का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि पीछे वाली कैब के आगे का हिस्सा टूटकर गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों कैब से चालकों और सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में शामिल लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed