फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बिरयानी खाने के बाद पैसे नहीं पर झगड़ा, चार घायल

बिरयानी खाने के बाद पैसे नहीं पर झगड़ा, चार घायल

Sat, 28 Jul 2018 08:40 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
बिरयानी खाने के बाद पैसे नहीं पर झगड़ा, चार घायल
बिरयानी खाने के बाद पैसे नहीं देने पर झगड़ा, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोहना। कस्बा सोहना बाईपास पर बिरयानी के पैसे नहीं देने पर दबंग युवकों ने दुकानदार को पीट दिया। वहीं बीच बचाव करने आए युवक का भी सिर का फोड़ दिया। दोनों गुटों के झगड़े में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सोहना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत करवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घायल दुकानदार अकरम ने बताया कि आरोपी युवक दो-तीन दिनों से लगातार बिरयानी खाने के बाद पैसे नहीं दे रहे थे। अबकी बार उसने पैसे मांगे तो आरोपियों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। इसके अलावा उसे बचाने आए लोगों को भी पीटना शुरू कर दिया। झगड़े में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सोहना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed