{"_id":"5b5881304f1c1bc57a8b6698","slug":"81532526896-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से कैब चालक ने मारपीट कर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से कैब चालक ने मारपीट कर की छेड़छाड़
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब चालक ने युवती से मारपीट कर कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को युवती से मारपीट कर कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी युवती ने शिकायत में कहा कि वह पालम विहार थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है। मंगलवार रात को वह उबर कैब करके सतगुरु फार्म की तरफ अपनी सहेली से मिलने गई थी। सहेली का मकान ढूंढने के दौरान एक अन्य कैब ने उनकी कैब को टक्कर मार दी। इसमें दोनों चालकों की लड़ाई हो गई। इस दौरान जब युवती ने बीच बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने युवती से मारपीट करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की व उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पालम विहार थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम नेहरा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला मारपीट का सामने आया है।