{"_id":"5cae2f4ebdec2213e76c3926","slug":"71554919246-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एचआर कर्मी का पीछा करने के आरोप में पकड़ा पूर्व कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला एचआर कर्मी का पीछा करने के आरोप में पकड़ा पूर्व कर्मी
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
महिला का पीछा करने के आरोप में पूर्व कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में निजी कंपनी में कार्यरत महिला एचआर कर्मी ने पूर्व कर्मचारी पर पीछा करने का आरोप लगाया। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत दे दी गई। दिल्ली निवासी पीड़िता ने उद्योग विहार थाना पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, निजी कंपनी में वह बतौर एचआर कर्मचारी कार्यरत है। कुछ माह पूर्व उसकी कंपनी में कार्यरत ओडिशा निवासी प्रदीप साहु (26) उसका पीछा करता था। परेशान होकर महिला कर्मचारी ने कंपनी प्रबंधन में शिकायत के बाद आरोपी को नौकरी से निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद भी उसने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि सोमवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद कंपनी के गेट पर आरोपी पहुंच गया और उसका पीछा करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उससे प्यार करने की बात कही, जिस पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।