फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कैब चालक ने साथियों संग बैंककर्मियों से की छीनाझपटी

कैब चालक ने साथियों संग बैंककर्मियों से की छीनाझपटी

Wed, 26 Sep 2018 05:24 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
कैब चालक ने साथियों संग बैंककर्मियों से की छीनाझपटी
कैब ड्राइवर ने साथियों संग बैंक कर्मियों को लूटा
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली जाने के लिए कैब में बैठे 2 बैंक कर्मियों से ड्राइवर ने अपने साथियों संग मिलकर नकदी व मोबाइल छीन लिए। आरोपियों ने उन्हें हथियार का डर दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से मथुरा के गांव गौसना निवासी शशांक सिंह साइबर सिटी स्थित यस बैंक में कार्यरत है। वह दिल्ली के आया नगर में रहता है। मंगलवार शाम अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने साथी मुरादाबाद के असालत नगर निवासी मोहम्मद रजा पासा के साथ घर जाने के लिए निकला था। शंकर चौक से आया नगर जाने के लिए वे दोनों बिना नंबर की कैब (आई-20 गाड़ी) में सवार हुए। कैब में पहले से तीन युवक मौजूद थे। आरोप है कि कैब चलते ही कुछ दूरी पर आरोपियों ने उन्हें कट्टे का डर दिखाकर उनसे मोबाइल व नकदी छीन ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed