फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   कंपनी संचालक से फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

कंपनी संचालक से फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Apr 2019 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
कंपनी संचालक से फिरौती मांगने वाले तीन गिरफ्तार
कंपनी संचालक से रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार स्थित सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी कंपनी संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-17सी की टीम ने शुक्रवार को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्यारोपी नरेंद्र उर्फ मोटा ने कंपनी के टर्नओवर की जानकारी मिलने के बाद अपने दो साथियों के साथ अनजान नंबर से रंगदारी मांगी। जिसे लेने वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पालम विहार सी ब्लॉक निवासी अनुज गुप्ता ने पालम विहार थाना पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें बताया है कि 4 अप्रैल को वह घर पर बैठे हुए थे। उस वक्त मेरे मोबाइल पर अनजान नंबर से विक्रांत व नरेंद्र नामक शख्स ने कॉल कर धमकी दी। जिसमें 10 लाख की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बात को अनदेखा करने के बाद एक हफ्ते के बाद दोबारा दूसरे नंबर से कॉल कर मुझसे रंगदारी मांगी। जिस पर युवक ने पुलिस में शिकायत दी। पालम विहार थाना पुुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अपराध शाखा सेक्टर-17सी की टीम की मदद से शुक्रवार को पालम विहार रोड गंदे नाले के पास से झज्जर के गांव गोच्छी निवासी नरेंद्र उर्फ मोटा, मंदीप व झज्जर के गांव ढाणा निवासी रुपेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुख्यारोपी नरेंद्र उर्फ मोटा ऑनलाइन सामान बेचने का काम करता था, इस सिलसिले में कुछ महीने पहले उसकी जान पहचान अनुज से हुई थी। अनुज के साथ दोस्ती होने के बाद उसे पता चला कि वह काफी मुनाफा कमा रहा है। इसे लेकर उसने अपने दो साथियों के साथ उससे रंगदारी मांगने की योजना बनाई, जिसमें वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed