फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ज्वेलरी शोरूम पर आयकर विभाग का छापा

ज्वेलरी शोरूम पर आयकर विभाग का छापा

Tue, 05 Feb 2019 11:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलरी शोरूम पर आयकर विभाग का छापा
ज्वेलरी शोरूम पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम। सदर बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम जेवर महल में मंगलवार दोपहर को आयकर विभाग ने छापेमारी की। आयकर विभाग की टीम के साथ गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान शोरूम में मौजूद रहे ग्राहकों को बाहर कर दिया गया जबकि कर्मचारियों सहित शोरूम संचालक को अंदर ही रोक लिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारियों ने न केवल गहनों की खरीद फरोख्त के दस्तावेज बल्कि बैंक खातों की जानकारी भी कब्जे में ली। इसके अलावा शोरूम में मौजूद कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आयकर विभाग के छापेमारी की सूचना मिलते ही सदर बाजार में अफरातफरी मच गई। शाम तक आसपास के दुकानदारों सहित बाजार में आने-जाने वाले लोगों का मजमा लगा रहा। दुकान के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर बाहर ही रोक दिया। देर शाम तक विभाग की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed