{"_id":"5b912828867a557ebb22d161","slug":"61536239656-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैली व्यू सोसाइटी में अवैध रूप से बना रिटेल स्टोर तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैली व्यू सोसाइटी में अवैध रूप से बना रिटेल स्टोर तोड़ा
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैली व्यू सोसायटी में अवैध रिटेल स्टोर गिराया
-आरडब्ल्यूए के खिलाफ बिना अनुमति स्टोर बनवाने की मिली थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित वैली व्यू सोसायटी में अवैध रूप से बनाए गए रिटेल स्टोर को बृहस्पतिवार को तोड़ दिया गया। जिला नगर योजनाकार विभाग ने स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विरोध के बीच अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया।
सोसायटी में बनी मार्केट के दुकानदारों ने जिला नगर योजनाकार विभाग को शिकायत दी थी। बताया गया था कि स्थानीय आरडब्ल्यूए ने विभाग से अनुमति लिए बिना ही सोसायटी में पार्क व मंदिर की जगह को किराए पर दे दिया है। जहां पर एट-कोस्ट नामक रिटेल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। आरोप था कि आरडब्ल्यूए ने अवैध रूप से रिटेल स्टोर के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन भी दिया हुआ है।
विभाग के सहायक जिला नगर योजनाकार अमित मधोलिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मौका मुआयना किया गया। शिकायत सही पाई गई। आरडब्ल्यूए को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया। बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) वेद प्रकाश के नेतृत्व में स्टोर को गिरा दिया गया। इस दौरान पुलिसबल मौजूद रहा।