{"_id":"5b8bf3f742c792463d4ae3c0","slug":"61535898615-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, मैनेजर गिरफ्तार
-गिरफ्तार मैनेजर को अदालत से मिली जमानत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का सुशांत लोक थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उसे जमानत मिल गई है। मामले की जांच जारी है।
सुशांत लोक थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सी ब्लॉक के व्यापार केंद्र में नेचुरल स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) ने महिला निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, जिसने 3 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। इस पर ग्राहक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मैनेजर को काबू किया। आरोपी की पहचान लक्ष्मण विहार निवासी संयम के रूप में हुई।
घर का गुजारा चलाने के लिए करती थी स्पा सेंटर में काम
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह गरीब परिवार से है और अपने परिवार का पेट पालने के लिए स्पा सेंटर में नौकरी करती है। स्पा सेंटर का मैनेजर रुपयों के लालच में देह व्यापार करवाता है।
विज्ञापन
---------------------
...बयान
महिला को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।-अरविंद कुमार, सुशांत लोक थाना प्रभारी