{"_id":"5b5c874e4f1c1b58488b769e","slug":"61532790606-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से नशे में धुत जेठ ने की मारपीट व छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से नशे में धुत जेठ ने की मारपीट व छेड़छाड़
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से नशे में धुत जेठ ने की मारपीट और छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव सुखराली में नशे में धुत जेठ ने महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। अब पीड़िता का बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी वर्ष 2014 में भी छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका है।
गांव सुखराली निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को शाम करीब साढ़े 7 बजे उनका जेठ सतबीर नशे में धुत होकर घर आया और अभद्रता की। जब वह घर से बाहर निकल आई तो आरोपी सतबीर उनके ऊपर कूदा और कपड़े फाड़ दिए और पिटाई करने लगा। महिला का पति के बाहर निकलने पर आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद आरोपी सतबीर व उसका बेटा तरुण दोबारा वहां आया और उनसे गाली गलौच करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक राजबाला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।