फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   गायनी डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों ने की मारपीट, शिकायत दर्ज

गायनी डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों ने की मारपीट, शिकायत दर्ज

Mon, 04 Jun 2018 06:32 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
गायनी डॉक्टर के साथ मरीज के परिजनों ने की मारपीट, शिकायत दर्ज
गर्भवती के परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट की, शिकायत दर्ज
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में रविवार देर शाम डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाज के लिए आई गर्भवती के परिजनों ने गायनी डॉक्टर से बदसलूकी की और हाथापाई पर उतर आए। नागरिक अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के खिलाफ डॉक्टर की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देर शाम करीब 7 बजे चक्करपुर निवासी शुभम त्रिपाठी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाए थे। महिला को लेबर रूम में ले जाया गया। दर्द बढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सरिता ने उसको टीका लगाया। टीका लगाने के बाद गर्भवती को थोड़ी परेशानी होने लगी, जिसे लेकर उसके परिजनों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की। डॉक्टरों की मानें तो थोड़ी देर बाद महिला बिल्कुल ठीक हो गई थी। सिविल अस्पताल पुलिस चौकी के मुंशी सुभाष चंद ने बताया कि डॉक्टर ने परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पूर मामले में आरोपी परिजनों का कहना है कि वे महिला की हालत देखकर घबरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed