{"_id":"5bcdb98bbdec220775479951","slug":"41540209035-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसईजेड जमीन की झाडिय़ों में मिला नाबालिग का सड़ा हुआ शव, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसईजेड जमीन की झाडिय़ों में मिला नाबालिग का सड़ा हुआ शव, दुष्कर्म की आशंका
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में एसईजेड की जमीन पर झाड़ियों से एक किशोरी का शव मिला। शौच के लिए गए एक कंपनी कर्मी ने सबसे पहले शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। शव सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शवगृह में रखवा दिया गया। शव बहुत बुरी हालत में है। फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
रविवार रात कंपनी के एक कर्मचारी ने शव देखकर इसकी सूचना दी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि लड़की (14) की हत्या गला घोंटकर की गई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शव करीब 5 दिन पुराना है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया, चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। शव सड़ने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन