फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   क सप्ताह में तीसरी बार हुई पुलिस की पिटाई

क सप्ताह में तीसरी बार हुई पुलिस की पिटाई

Wed, 22 Aug 2018 05:56 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
क सप्ताह में तीसरी बार हुई पुलिस की पिटाई
चालान से बौखलाए युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-4/5 चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बाइक सवार दो युवकों ने पीट दिया। चालान काटने को लेकर दोनों में बहस हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी एएसआई के साथ मारपीट की। यहां तक उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना के उप निरीक्षक राजपाल के अनुसार, घटना मंगलवार की है और आरोपियों को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रैफिक क्षेत्रीय अधिकारी ईएएसआई करण सिंह मंगलवार दोपहर सेक्टर-4/5 चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक को रुकवाया जो नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जा रही थी। बाइक के दस्तावेज मांगने पर दोनों युवक पुलिसकर्मी से उलझ गए। चालान काटने से बौखलाए युवकों ने क्षेत्रीय अधिकारी से मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। युवकों की पहचान सूर्य विहार सेक्टर-4 निवासी राहुल कुमार व भीमगढ़ खेड़ी निवासी भोला कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed