{"_id":"5bb923d1867a5567f22a9fdf","slug":"31538859985-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला दर्ज
27 सितंबर को लगाई थी फांसी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दहेज के लिए महिला की हत्या करने का मामला सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। महिला ने 27 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। परिजनों का आरोप है कि मृतका का पति व ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश के झांसी निवासी भवानी शंकर ने शिकायत में कहा कि उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा की शादी राजीव नगर निवासी अभिषेक भारद्वाज से की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसे दहेज में 5 लाख रुपये व गाड़ी देने की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर आए दिन वह उस पर ताने कसते थे। 27 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक श्योरान लाल ने बताया कि 27 सितंबर को सूचना मिलते ही मृतका के भाई को बुलवाकर वीडियोग्राफी कर शव कब्जे में लिया था। 28 सितंबर को परिजनों के गुरुग्राम पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था।
शव मृतका के ससुराल वालों ने लेकर उसका अंतिम संस्कार किया था। उस वक्त परिजनों ने शिकायत नहीं दी थी। शुक्रवार को मृतका के पिता भवानी शंकर ने पुलिस को शिकायत देकर दहेज के लिए आकांक्षा की हत्या करने का आरोप लगाया है। यह आरोप पति अभिषेक भारद्वाज सहित ससुराल पक्ष की कुसुम शर्मा और रामभावन शर्मा पर लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।