{"_id":"5b142a484f1c1bb36e8b6034","slug":"31528048200-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दबंगो ने की सरंपच पति की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दबंगो ने की सरंपच पति की पिटाई
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में दबंगों ने की सरपंच पति की पिटाई
- पंचायती जमीन पर काम करा रहे थे
- सरकारी काम कर रहे मजदूरों को भी भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। गांव मुशेदपुर में पंचायती भूमि पर सरकारी काम करवा रहे सरपंच पति और उसके देवर की दबंगों ने पिटाई कर दी। दबंगों ने मिस्त्री के साथ मारपीट कर उन्हें मौके से भी भगा दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव मुशेदपुर की सरपंच रचना यादव के पति धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को मुशेदपुर बस स्टैंड पर ग्रांम पंचायत द्वारा मजदूरों व मिस्त्रियों से विकास कार्य कराए जा रहे थे। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला सुमित आया और कहने लगा कि यह हमारी जमीन है। उसने कार्य कर रहे मजदूरों के साथ हाथापाई कर मारपीट शुरू कर दी। जब बचाव में वह और उसका भाई जितेंद्र आया तो सुमित ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने सरपंच पति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
-----------------
सात दिवसीय आत्मशुद्धि शिविर सम्पन्न
फर्रुखनगर। रविवार को अखेराम सरदारों देवी आत्मशुद्धि आश्रम परिसर में चल रहा सात दिवसीय योगासन, प्राणायाम व्यायाम एवं चरित्र निर्माण शिविर सम्पन्न हो गया। अंतिम दिन इस मौके पर स्वामी प्रदीप महाराज ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों और तपस्वियों की मातृ भूमि है। उनके द्वारा कठिन तप और त्याग से प्राप्त ज्ञान से ही भारत वर्ष विश्व गुरु कहलाता है। भारतीय संस्कृति बहुत पुरानी है। विदेशी लोग भी भारतीय संस्कृति का अनुसरण करके उन्नति की राह पर चह रहे हैं। इस अवसर पर आर्यवीरों ने अपनी सात दिनों की दीक्षा और कौशल का परिचय देते हुए योग कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्वामी सच्चिदानंद महाराज, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करण सिंह, गौशाला के महंत स्वामी निर्माणपुरी महाराज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
------------