फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   घटना के बाद पांच जेल सुरक्षाकर्मी निलंबित, बनाई दो कमेटी

घटना के बाद पांच जेल सुरक्षाकर्मी निलंबित, बनाई दो कमेटी

Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पांच जेल सुरक्षाकर्मी निलंबित, बनाई दो कमेटी
संशोधित -
विज्ञापन

छह जेल सुरक्षाकर्मी निलंबित, दो कमेटियां बनीं
भोंडसी जेल से विचाराधीन कैदी के फरार होने का मामला

पुलिस और जेल प्रशासन जांच में जुटे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश की सबसे मॉडर्न कही जाने वाली भोंडसी जेल से पहली बार विचाराधीन कैदी अमित उर्फ दीपू के फरार होने के बाद जेल अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में छह जेल सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जेल के सुरक्षा इंतजामों की पोल खुलने के बाद जेल और पुलिस प्रशासन अलग-अलग दो कमेटियां बनाकर जांच में जुट गए हैं।
भोंडसी जेल से पहली बार कैदी के फरार होने का मामला सामने आने के बाद आला अधिकारियों के हाथ-पांव भी फूल गए। जेल की कड़ी निगरानी के बावजूद विचाराधीन कैदी का फरार होना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। जेल अधीक्षक के आदेश के बाद बैरक इंचार्ज कुलदीप सिंह, हेड वार्डर आजाद सिंह, वार्डर रोहताश, सफाई कर्मी वेद प्रकाश, सफाई क र्मी ओमपाल व एक अन्य को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

विचाराधीन कैदी अमित समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करा दिया गया। जेल प्रबंधन ने उप जेल अधीक्षक साजिद खान की अगुवाई में कमेटी बनाते हुए जांच के आदेश दिए है, इसके अलावा पुलिस की ओर से भी टीम बनाकर फरार आरोपी विचाराधीन कैदी को तलाश किया जा रहा है। भोंडसी थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को आरोपी के घर पर भी दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। एआईजी जेल डा. हरीश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है जो जेल की सुरक्षा खामियों को जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें कैदी के भागने से लेकर कूडे़ उठाने वाली गाड़ी एवं जेल के कर्मचारियों की भूमिका को जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन मिलते हैं मोबाइल और नशीला पदार्थ
जेल के सुरक्षा इंतजामों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि भोंडसी जेल से आए दिन मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ बरामद होने की घटनाएं सामने आती हैं। इस घटना से चंद घंटे पहले भी पुलिस को जेल परिसर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था।

जेल में हुई थी विदेशी महिला की मौत
इसी साल सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से पकड़ी गई विदेशी महिला विचाराधीन कैदी की मौत होने के बाद यह जेल सुर्खियों में आई थी। जेल के अंदर हुई मौत के बाद मेडिकल बोर्ड से हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में प्राकृतिक मौत की पुष्टि के बाद तस्वीर साफ हुई थी।


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कमेटी द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जेल की सुरक्षा को लेकर और इंतजाम किए जाएंगे।
-बीएस संधु, पुलिस महानिदेशक

छह सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक उच्च स्तरीय कमेटी कैदी के फरार होने में विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। - के सेलवराज, जेल महानिदेशक


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed