{"_id":"5b5c87604f1c1b764d8b5497","slug":"21532790624-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा
Updated Sat, 28 Jul 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शराब के नशे में धुत एक वाहन चालक ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को पीट दिया। आरोपी को कांस्टेबल ने बीच सड़क से गाड़ी हटाने के लिए कहा था। इस पर वह भड़क गया और कांस्टेबल से मारपीट करने लगा। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
नारनौल निवासी सुभाष चंद यादव ट्रैफिक स्टाफ में तैनात है। वह बख्तावर चौक पर कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ ड्यूटी पर था। वहां एक व्यक्ति सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी कर सिगरेट पी रहा था। गाड़ी सड़क से हटाने को कहने पर वह कांस्टेबल से अभद्रता करने लगा। इसके बाद वह नशे की हालत में गाड़ी को खतरनाक तरीके से भगाने लगा। दोनों पुलिसकर्मी बाइक से उसे रुकवाने के लिए गए। चालक को रुकवाते ही आरोपी ने कांस्टेबल मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसे काफी चोटें लगी। आरोपी चालक को काबू कर लिया गया है। उसकी पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।