{"_id":"5ad631e94f1c1b350a8b504f","slug":"21523986921-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टो करेंसी के नाम पर रेस्टोरेंट संचालक से धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर रेस्टोरेंट संचालक से धोखाधड़ी
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर रेस्टोरेंट संचालक से धोखाधड़ी
क्रॉसर...
- 14 लाख रुपये का चेक भी बाउंस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर रेस्टोरेंट संचालक से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टो करेंसी के शेयर उछाल को दिखाकर निवेश के बहाने धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने उनके दोस्तों से भी रुपये ले लिए और कंपनी बंद कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन निवासी अमर सिंह ने शिकायत में कहा कि उन्होंने कोर्ट के सामने रेस्टोरेंट खोला हुआ है। करीब 4 महीने पहले सादलपुर राजस्थान निवासी दरिया सिंह व हिसार निवासी विकास जांगड़ा क्रिप्टो करेंसी में निवेश के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी वर्ष 2004 से गोल्ड माइनिंग ट्रेडिंग व विदेश में गोल्ड बेचती है। वर्ष 2012 में गोल्ड यूनियन क्वाइन के नाम पर क्रिप्टो करेंसी बनाई। कंपनी के पास 21 करोड़ की क्वाइन हैं। ओपन मार्केट में 1 क्वाइन की कीमत 140 रुपये है। ऑफर के तहत 35 रुपये प्रति क्वाइन के हिसाब से निवेश करने को कहा।
प्लान देने के बाद आरोपियों ने अमर सिंह के दोस्तों को झांसे में लेकर सबसे अलग-अलग रकम ली लेकिन किसी को क्रिप्टो करेंसी नहीं दी और आरोपी अपना ऑफिस बंद कर भाग गए। इसके बाद पता लगा कि आरोपियों ने एशिया इंटरनेशनल के नाम पर दिल्ली में ऑफिस खोला हुआ है। इस पर वह मौके पर पहुंच गए, जहां पर आरोपियों ने उन्हें 7 अक्तूबर को 14 लाख रुपये का चेक दिया। यह चेक बाउंस हो गया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
------