फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल पर गुंडागर्दी, कार सवार को पीटा,

गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल पर गुंडागर्दी, कार सवार को पीटा,

Mon, 12 Nov 2018 04:52 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल पर गुंडागर्दी, कार सवार को पीटा,
गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल पर गुंडागर्दी, कार सवार को धुना
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर बाउंसरों व कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। टोल पर लगी लंबी लाइन का कारण पूछने पर टोल कर्मियों ने एक कार चालक के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया, फरीदाबाद के सेक्टर-89 स्थित पीयूष हाइट्स में रहने वाला मुकुल पंवार गुरुग्राम के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। शनिवार दोपहर वह अपनी गाड़ी से गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रहा था। जब टोल प्लाजा पर पहुंचा तो यहां लंबी लाइन लगी हुई थी। काफी देर इंतजार के बाद भी लाइन कुछ कम नहीं हुई तो उसने कार से उतरकर टोल प्लाजा कर्मियों से इस बारे में पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान टोलकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान महेश व ओमबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed