{"_id":"5bb61e5f867a5528e330f323","slug":"201538661983-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सुल्फा ले जा रहा लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में सुल्फा ले जा रहा लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
Updated Thu, 04 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
जेल में सुल्फा ले जा रहा लैब तकनीशियन गिरफ्तार
गुरुग्राम। जेल में कैदी के लिए सुल्फा ले जा रहा स्वास्थ्य विभाग का लैब तकनीशियन जेल प्रशासन ने दबोच लिया। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भोंडसी थाना पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम लैब तकनीशियन मामराज जेल में बंद कैदियों की एचआईवी जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशीला पदार्थ रेवाड़ी के गांव किशनपुर निवासी कैदी प्रदीप के लिए ले जा रहा था। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। भोंडसी थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन अदालत ने पुलिस को रिमांड देने से मना कर दिया और उसे जेल भेज दिया है।