{"_id":"5b7575d242c79233d17ba8f9","slug":"201534424530-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Updated Thu, 16 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
गुरुग्राम। कन्हई गांव में किराये पर रहने वाले एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती अपनी बुआ के साथ यहां रहती थी। इसी दौरान उसकी एक सहेली के जरिये उसकी मुलाकात कन्हई गांव में रहने वाले मोहित से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि पिछले साल 5 अगस्त को आरोपी मोहित ने उसे सिलोखरा में एक किराये पर कमरा दिलवाया। तभी से युवती यहां रहती थी। जहां मोहित भी अक्सर आता जाता रहता था। आरोप है कि इस दौरान मोहित ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 31 जुलाई को आरोपी ने उसे फोन कर उससे शादी करने से मना कर दिया। उसने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। महिला थाना प्रभारी राजबाला के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।