{"_id":"5b7c26ab42c792466d281dee","slug":"191534863019-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर घाटी में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर घाटी में मिला युवक का शव
Updated Tue, 21 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर घाटी में मिला युवक का शव
- युवक के शव को देखने जुटी भीड़, हाईवे पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित आईएमटी मानेसर घाटी में सोमवार को युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घाटी में पड़े युवक के शव को देखने के लिए वाहन चालकों का हुजूम जुटने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। जिस कारण कई किलोमीटर लंबी वाहनों की लाईनें लग गई। मानेसर थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जिला महेंद्रगढ़ के गांव सिहोर निवासी रामनिवास ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे नवीन कुमार को उसकी सास, ससुर महेंद्रपाल, पत्नी नीलम, साला रणधीर, साली रीटा व साढू़ भीम सिंह और बिचौलिये रामसिंह ने परेशान कर रखा था। उनके उकसाने पर ही नवीन ने आत्महत्या की है। मानेसर पुलिस ने पिता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो