फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े अवसरवादी नेता: चिरंजीव राव

नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े अवसरवादी नेता: चिरंजीव राव

Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े अवसरवादी नेता: चिरंजीव राव

विज्ञापन

नीतिश ने बिहार की जनता से धोखा किया : चिरंजीव राव

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव ने कहा कि चार साल पहले भाजपा का साथ छोड़ने वाले नीतीश कुमार ने दोबारा से भाजपा के साथ हाथ मिलाकर साबित कर दिया है कि वह देश के सबसे बड़े अवसरवादी नेता हैं।

चिरंजीव ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा के खिलाफ महागठबंधन को वोट दिया था। नीतिश ने उस समय कहा था कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा से हाथ नहीं मिलाऊंगा। लेकिन नीतिश ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए, लेकिन रातोंरात नीतिश ने भाजपा से हाथ मिलाकर दोबारा से सरकार बना ली है। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नीतिश कुमार स्वार्थी हैं, उन्होंने जो किया है वह गलत है। यदि भाजपा से हाथ मिलाना ही था, तो फिर नाता तोड़ा ही क्यों था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरंजीव राव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि यदि बिहार में नीतिश मुख्यमंत्री बने, तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे। आज वही भाजपा नीतिश कुमार को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना रही है। चिरंजीव राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के किसानों को विशेष पैकेज देने की भी घोषणा की हुई है, जो आज तक नहीं दिया गया है, इसके बावजूद भी नीतिश कुमार ने भाजपा से हाथ मिला लिया है। नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed