फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के समर्थन में कॉरपोरेट जगत भी आया आगे

ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के समर्थन में कॉरपोरेट जगत भी आया आगे

Thu, 14 Feb 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के समर्थन में कॉरपोरेट जगत भी आया आगे
फोटो समाचार--
विज्ञापन

ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के समर्थन में कॉरपोरेट जगत भी आया आगे
- औद्योगिक संगठनों समेत कॉरपोरेट कंपनियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की बैठक
- कर्मचारियों को ड्रग्स जैसी आदतों से निकालने के लिए कंपनियां चलाएंगी जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश के युवाओं को ड्रग्स के नशे से बाहर निकालने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 18 और 19 फरवरी को शुरू किए जा रहे ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के लिए बॉलीवुड, राजनीतिक सितारों के साथ कॉरपोरेट जगत भी समर्थन में उतर आया है। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों और कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

18 और 19 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से चंडीगढ़ और हिसार से शुरू किए जा रहे ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के समर्थन में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औद्योगिक संगठनों समेत कॉरपोरेट कंपनियों के अधिकारियों की बैठक हुई। जिला प्रशासन के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के नोडल अधिकारी गौरव सिंह के मुताबिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को ड्रग्स जैसी आदतों से निकालने के लिए कंपनियों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तीन वर्ष तक चलने वाले अभियान से युवाओं को इस लत से बाहर लाने में पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत शहर के स्कूल-कॉलेजों और इंस्टीट्यूट् में भी विद्यार्थियों को ड्रग्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए), बावल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, रेवाड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, कादीपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन समेत कई कॉरपोरेट कंपनियों के प्रतिनिधियों से रुचि दिखाते हुए अभियान में समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed