{"_id":"5b3d050d4f1c1bc6248b47a6","slug":"181530725645-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%साधु% के नाम पर उगाही न देने पर सेल्समैन पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
%साधु% के नाम पर उगाही न देने पर सेल्समैन पर फायरिंग
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
‘साधु’ के नाम पर उगाही न देने पर सेल्समैन पर फायरिंग
क्रॉसर..
- तिरपड़ी में शराब ठेके पर मंगलवार रात हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। खंडेवला गांव के बदमाश ‘साधु’ के नाम पर उगाही करने वाले दो युवकों ने मंगलवार देररात तिरपड़ी गांव स्थित शराब के ठेके में फायरिंग कर दी। फायरिंग में यहां तैनात सेल्समैन बाल-बाल बचा। वारदात के बाद बदमाश स्कूटी पर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक तीन जुलाई को रात करीब साढे़ आठ बजे गांव खंडेवला निवासी सेल्समैन रविंद्र उर्फ काला पुत्र सुखबीर सिंह यहां अपने साथी कुलदीप के साथ ड्यूटी पर था। इस दौरान एक सफेद रंग की स्कूटी पर दो युवक आए। वह आते ही दबंगई दिखाते हुए साधु के नाम पर पैसे मांगने लगे। सेल्समैन के विरोध करने पर स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने चार राउंड की फायरिंग कर दी। जिसमें रविंद्र दीवार की आड़ में छिपकर बाल-बाल बच गया। बदमाश उसे धमकी देते हुए स्कूटी पर फरार हो गए। घटना के बाद सेल्समैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पहले सरपंच सूरजमुखी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए खंडेवला निवासी साधु के नाम पर यह बदमाश उगाही कर रहे थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
----------